Huawei Y8s स्मार्टफोन 48MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 06 May 2020 04:53 PM IST
Huawei Y8s smartphone launched know price and specifications
huawei y8s - फोटो : mobilesmspk-twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) ने अपने लेटेस्ट डिवाइस वाय8 एस (Huawei Y8s) को जॉर्डन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में दो सेल्फी कैमरा, किरिन 710 प्रोसेसर और एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले हुवावे वाय9 एस स्मार्टफोन को बाजार में उतारा था।

    हुवावे ने इस स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी का अब तक खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि हुवावे वाय8 एस स्मार्टफोन को बजट रेंज में पेश किया जाएगा। वहीं, यह स्मार्टफोन ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

    हुवावे वाय8 एस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340 X 1080 पिक्सल है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में Hisilicon किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। दूसरी तरफ इसके फ्रंट में 8 और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    यूजर्स को हुवावे वाय8 एस स्मार्टफोन में 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी मिली है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 4जी, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    और पढ़ें...