HUAWEI WATCH GT 2e भारत में हुई लॉन्च, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बताने में है सक्षम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 May 2020 06:12 PM IST
सार

HUAWEI WATCH GT 2e में मिलेगा SpO2 सेंसरस्मार्टवॉच की बैटरी को लेकर 14 दिनों का दावामिली है 5ATM रेटिंग

विज्ञापन
HUAWEI WATCH GT 2e Launched in India, Know price and specifications
HUAWEI WATCH GT 2e - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    Huawei ने एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में अपनी स्मार्टवॉच HUAWEI WATCH GT 2e को लॉन्च कर दिया है। हुवावे वॉच जीटी 2ई को अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों प्लेटफॉर्म से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। 15-28 मई के बीच प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को छह महीने की नो कॉस्ट ईएमआई मिलेगी। वहीं 21 मई से पहले खरीदने वालों को 3,990 रुपये की कीमत का ब्लूटूथ ईयरफोन भी मिलेगा।

    हुवाव ने इस स्मार्टवॉच की कीमत 11,990 रुपये रखी है। फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 1.39 इंच की एमोलेड कलर डिस्प्ले है। इसके अलावा यह वॉच एंड्रॉयड 4.4 और आईओएस 9.0 से ऊपर वाली सभी डिवाइस को सपोर्ट करेगी। इसमें इन-बिल्ट जीपीएस है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा वॉच में ब्लूटूथ 5.1, 4 जीबी स्टोरेज और किरिन ए1 प्रोसेसर दिया गया है। इस वॉच को पहनकर आप तैराकी भी कर सकते है। वाटरप्रूफ के लिए इसे 5ATM सर्टिफिकेशन मिला है। HUAWEI WATCH GT 2e की बैटरी लाइफ को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस वॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड्स और 15 प्रोफेशनल्स मोड्स मिलेंगे। स्मार्टवॉच में SpO2 सेंसर भी है जो कि शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बताता है। इस वॉच में ऑप्टिकल हर्ट रेट सेंसर भी मिलेगा। इसका अलावा एयर प्रेशर, स्लीप ट्रैक और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। वॉच में फाइंड फोन का भी फीचर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें