10 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ Huawei Watch Fit भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Nov 2021 10:39 AM IST
सार

Huawei Watch Fit की कीमत भारतीय बाजार में 8,990 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से शुरू हो गई है। Huawei Watch Fit को सकुरा पिंक, इसली ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक जैसे स्ट्रैप में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Huawei Watch Fit launched in India with 10 Day Battery Life Price and Specifications
Huawei Watch Fit - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Huawei Watch Fit को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। इसे इसी साल अगस्त में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। पिछले सप्ताह ही अमेजन पर Huawei Watch Fit का टीजर जारी हुआ था। Huawei Watch Fit के साथ बड़ी डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर भी है। Huawei Watch Fit के साथ 1.64 इंच की विविद एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।

    Huawei Watch Fit की कीमत

    Huawei Watch Fit की कीमत भारतीय बाजार में 8,990 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से शुरू हो गई है। Huawei Watch Fit को सकुरा पिंक, इसली ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक जैसे स्ट्रैप में खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत Huawei Watch Fit के साथ मुफ्त में Huawei Mini स्पीकर मिल रहा है।

    विज्ञापन

    Huawei Watch Fit की स्पेसिफिकेशन

    Huawei Watch Fit में 1.64 इंच की एचडी एमोलेड डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 70 फीसदी है। डिस्प्ले के साथ एडेप्टिव ब्राइटनेस है और 130+ वॉच फेसेज का सपोर्ट है। इसके साथ छह अलवेज ऑन डिस्प्ले वॉच फेसेज हैं। इसमें 96 वर्कआउट मोड हैं और एडवांस डाटा ट्रैकिंग फीचर है। इसमें 11 प्रोफेशनल वर्कआउट मोड हैं जिनमें रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग, स्विमिंग आदि शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Huawei Watch Fit में 12 एनिमेटेड फिटनेस कोर्सेज हैं और 44 स्टैंडर्ड फिटनेस एक्सरसाइज है। इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग के अलावा स्लीप ट्रैकिंग, ब्लूड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स हैं। इसकी बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। दावा है कि महज 30 मिनट में इसकी बैटरी 70 फीसदी चार्ज हो जाएगी। इस वॉच फिट पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5 ATM की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें