Huawei बच्चों के लिए जल्द लॉन्च करेगी नई स्मार्टवॉच, जानिए संभावित फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 26 Jul 2020 02:09 PM IST
सार

हुवावे चिल्ड्रन 4एक्स स्मार्टवॉच जल्द होगी लॉन्चमिल सकते हैं दो कैमरे

विज्ञापन
Huawei soon launch new children watch 4x know expected price and specs
Children’s Watch 4X - फोटो : gizmochina

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) बच्चों के लिए जल्द नई स्मार्टवॉच Children’s Watch 4X लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अपकमिंग स्मार्टवॉच से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं। अब इस स्मार्टवॉच की कई तस्वीर सामने आई हैं, जिनमें इसके डिजाइन को देखा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस अगामी स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग तारीख का एलान नहीं किया है।

    चिल्ड्रन वॉच 4एक्स (Children’s Watch 4X) स्मार्टवॉच की तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर देखा गया है। तस्वीर में देखें तो चिल्ड्रन वॉच 4एक्स में दो कैमरे दिए गए हैं, जिनमें पहला सेंसर डिस्प्ले के ऊपर है और दूसरा 90 डिग्री एंगल पर है। यूजर्स इन कैमरे के जरिए बच्चों की आस-पास की लोकेशन की रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इस अगामी वॉच को व्हाइट कलर दिया गया है।

    विज्ञापन

    इस अपकमिंग स्मार्टवॉच में दो लाल रंग के बटन दिए गए हैं, जिनमें पहला होम के लिए है और दूसरा पावर के लिए है। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच के लेफ्ट साइड में सिम-ट्रे भी दी गई है। वहीं, इस स्मार्टवॉच का डिजाइन काफी पतला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें