लॉन्च हुआ 512GB स्टोरेज वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, कीमत 1.50 लाख से रुपये से ऊपर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 28 Mar 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
Huawei Porsche Design Mate RS Launched With Triple Camera Setup and 512GB Storage
Huawei Porsche Design Mate RS

    Huawei ने मंगलवार को पेरिस में हुए इवेंट में अपने कई स्मार्टफोन पेश किए जिनमें हुवावे P20 और हुवावे P20 Pro ने खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं कंपनी ने एक और स्मार्टफोन लॉन्च किया जो कि दुनिायाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हुवावे नेPorsche Design Mate RSनाम से एक स्मार्टफोन बाजार में उतारा है जिसमें 512 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। साथ ही इस फोन में भी हुवावे पी20 प्रो की तरह रियर पैनल पर 3 कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एक और खासियत है कि पोर्श डिजाइन मेट आरएस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    हुवावे पोर्श डिजाइन मेट आरएस की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Huawei Porsche Design Mate RS
    Huawei Porsche Design Mate RS

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, ऑक्टाकोर हुवावे HiSilicon किरिन 970 प्रोसेसर, 6GB रैम और 512 जीबी स्टोरेज है। इस फोन में 6 इंच की क्वॉडएचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं इस फोन को भी वाटर और डस्ट प्रूफ के लिए IP67 रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो Huawei P20 Pro की तरह ही इस फोन के रियर पैनल पर 3 कैमरे हैं जिसमें एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का 3x ऑप्टिकल जूम के साथ है और इसमें Leica टेलीफोटो लेंस दिया है। वहीं दूसरा कैमरा 40 मेगापिक्सल का और तीसरा 20 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 24.8 मेगापिक्सल का है और इसमें 4000 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन की शुरुआती कीमत EUR 1,695 यानी करीब 1,36,400 रुपये और इसके 512 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत EUR 2,095 यानी करीब 1,68,600 रुपये होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें