Huawei P40 Lite 5G पंचहोल डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर
Huawei P40 Lite 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्चयूजर्स को हुवावे पी40 लाइट 5जी स्मार्टफोन में मिला है 6.5 इंच का डिस्प्लेकंपनी ने इससे पहले पी40 से लेकर पी40 प्रो तक को ग्लोबली लॉन्च किया था

विस्तार
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) ने अपने लेटेस्ट डिवाइस पी40 लाइट 5जी (Huawei P40 Lite 5G) को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी के साथ एचडी डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि कंपनी इससे पहले पी40, पी40 प्रो और पी40 प्रो प्लस स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च कर चुकी है। तो आइए जानते हैं हुवावे पी40 लाइट 5जी स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी हुवावे पी40 लाइट 5जी स्मार्टफोन की कीमत 399 यूरो (करीब 32,762 रुपये) रखी है। इस स्मार्टफोन को स्पेस सिल्वर, क्रश ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की बिक्री 29 मई 2020 को शुरू होगी।
हुवावे पी40 लाइट 5जी स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। इसके साथ ही पी40 लाइट 5जी में HiSilicon Kirin 820 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।