Huawei P30 Pro और P30 हुआ लॉन्च, 5x जूम के साथ मिलेगी 4200mAh की बैटरी

तमाम लीक्स रिपोर्ट के सामने आने के बाद चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने आधिकारिक तौर पर अपने नए फ्लैगशिप Huawei P30 Pro और Huawei P30 को लॉन्च कर दिए हैं। हुवावे पी30 प्रो और हुवावे पी30 सकी लॉन्चिंग मंगलवार को पेरिस में आयोजित एक इवेंट में हुई। इन दोनों फोन को लेकर हुवावे ने कहा है कि इन दोनों फोन में सबसे एडवांस्ड और शानदार कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ सुपरस्पेक्ट्रम सेंसर मिलेगा जो कि ऑप्टिकल जूम लेंस के साथ आएगा।
हुवावे पी30 और हुवावे पी30 प्रो की कीमत
कीमत की बात करें तो हुवावे पी30 की शुरुआती कीमत 799 यूरो यानि करीब 62,200 रुपये और हुवावे पी30 की कीमत 999 यूरो यानि करीब 77,800 रुपये होगी। इस कीमत में फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं हुवावे पी30 प्रो के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1099 यूरो यानि करीब 85,600 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,249 यूरो यानि करीब 97,300 रुपये होगी। इस फोन की भारत में लॉन्चिंग की कोई खबर नहीं है।
Huawei P30, Huawei P30 Pro की स्पेसिफिकेशन

हुवावे पी30 और हुवावे पी30 प्रो दोनों फोन एंड्रॉयड पाई9.0 आधारित EMUI 9.1 ओएस के साथ मिलेंगे। इसके अलावा दोनों फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट मिलेगा डिस्प्ले की बात करें तो हुवावे पी30 प्रो में 6.47 इंच की फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है, वहीं पी30 में 6.1 इंच की फुल एचडी ओएलईडी डिस्प्ले है। दोनों फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन की डिस्प्ले में ही स्पीकर दिया गया है।

दोनों फोन में कंपनी का ऑक्टाकोर हाई सीलिकन किरिन 980 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली G76 जीपीयू दिया गया है। पी30 प्रो में 8 जीबी रैम के साथ 128GB/256GB/512GB की स्टोरेज का विकल्प मिलेगा, वहीं पी30 में 6 जीबी रैम के साथ केवल 128 जीबी का वेरियंट मिलेगा। बैटरी की बात करें तो हुवावे पी30 में 3650mAh की बैटरी मिलेगी, वहीं हुवावे पी30 प्रो में 4200mAh की बैटरी है। वाटर और डस्टप्रूफ के लिए फोन को IP68 रेटिंग मिली है। इनमें से हुवावे पी30 प्रो वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है और इसके साथ 40W का सुपर चार्जर भी मिलेगा।
Huawei P30, Huawei P30 Pro का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो पी30 प्रो में 4 रियर कैमरे हैं जिनमें एक 40 मेगापिक्सल का, दूसरा 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और चौथा कैमरा टाइम ऑफ फ्लाइट (TOF) है। कैमरे के साथ आपको डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। कैमरे में आप 5x ऑप्टिकल जूम, 10x हाइब्रिड जूम और 50x डिजिटल जूम इस्तेमाल कर सकेंगे।
वहीं हुवावे पी30 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक 40 मेगापिक्सल का, दूसरा 16 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा इन दोनों फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। पी30 के कैमरे में वीडियोग्राफी के लिए डुअल वीडियो व्यू मोड दिया गया है जिसकी मदद से एक ही बार में आप क्लोजअप और वाइड एंगल वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।