Huawei Nova Y9a: लंबे इंतजार के बाद देखने को मिला पॉपअप सेल्फी कैमरा
हुवावे ने नोवा सीरीज के तहत Huawei Nova Y9a को पॉपअप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च कर दिया है। Huawei Nova Y9a में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

विस्तार
2018-19 के दौरान तमाम कंपनियों ने पॉपअप सेल्फी कैमरे के साथ स्मार्टफोन पेश किए, लेकिन पिछले दो साल से पॉपअप कैमरे वाले फोन देखने को नहीं मिल रहे हैं। अब इस कड़ी को तोड़ते हुए हुवावे ने नोवा सीरीज के तहत Huawei Nova Y9a को पॉपअप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च कर दिया है। Huawei Nova Y9a में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
Huawei Nova Y9a के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,499 (दक्षिण अफ्रीकी रेंड) यानी करीब 31,300 रुपये है। फोन एक ही वेरियंट में उपलब्ध है। इसकी बिक्री मिडनाइट ब्लैक, सकूरा पिंक और स्पेस सिल्वर कलर में हो रही है। भारतीय बाजार में इस फोन की लॉन्चिंग के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Huawei Nova Y9a में एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 10.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.63 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की डिजाइन नॉचलेस है। Huawei Nova Y9a में मीडियाटेक Helio G80 प्रोसेसर के साथ माली Mali-G52 MC2 GPU, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।