Huawei Nova 6 5G लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, बैक पैनल में मिलेंगे चार कैमरे

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 01 Dec 2019 10:43 AM IST
Huawei Nova 6 5G List On China Website Before Launch Know Expected Price And Specifications
Huawei Nova 6 5G - फोटो : icvstech / Twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ग्लोबल लेवल पर नोवा 6 5जी (Huawei Nova 6 5G) को पांच दिसंबर के दिन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इससे पहले कई 5जी डिवाइसेज बाजार में उतारे थे, जिनमें लोगों को दमदार कैमरा और बैटरी मिली थी। हाल ही में हुवावे नोवा 6 5जी को चार कलर ऑप्शन और 8 जीबी रैम के साथ वीमॉल वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी ऑनर वी30 की तरह इस डिवाइस में भी 6.57 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले देगी। चलिए जानते हैं हुवावे नोवा 6 5जी की संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    हुवावे नोवा 6 5जी को चीनी साइट वीमॉल डॉट कॉम पर 9,999 चीनी युआन (करीब एक लाख रुपये के आस-पास) कीमत के साथ स्पॉट किया गया है। फिलहाल, कंपनी इस डिवाइस को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। सूत्रों की मानें तो इस फोन को भारतीय बाजार में नहीं उतारा जाएगा, क्योंकि यहां 5जी नेटवर्क उपलब्ध नहीं है।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.57 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले देगी। साथ ही यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन प्रोसेसर समेत 8 जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 8 जीबी रैम +256 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम कर सकता है।

    यूजर्स को इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिल सकता है, जिसमें 60 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स686 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेंसर और 2-2 मेगापिक्सल के लेंस मौजूद होंगे। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे देगी।

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हुवावे अगामी फोन नोवा 6 5जी में 4,000 एमएएच की बैटरी देगा, जो 40 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर लैस होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें