4 कैमरे वाले हुवावे नोवा 3आई की पहली सेल आज, जियो देगा 100GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 07 Aug 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
Huawei Nova 3i sale for the First Time in India Today: Price, Specifications
huawei nova 3i

    हुवावे ने पिछले महीने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन हुवावे नोवा 3 और हुवावे नोवा 3आई को पेश किया था। इन दोनों फोन को भारत से पहले चीन में लॉन्च किया गया था। दोनों फोन की खासियतों की बात करें हुवावे 3 और हुवावे 3आई दोनों फोन में 4 कैमरे मिलेंगे। वहीं इनमें से हुवावे नोवा 3आई की आज यानि 7 अगस्त को पहली सेल है। फोन की बिक्री अमेजॉन से दोपहर 12 बजे से होगी।

    हुवावे नोवा 3आई की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में भी डुअल सिम सपोर्ट, 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाईसिलिकन किरिन 710 प्रोसेसर, 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 16+2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 24+2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी 2.0, जीपीएस फिंगरप्रिंट और 3340mAh की बैटरी है। कैमरे के साथ फेस अनलॉक और 3D क्यूमोजी मिलेगी जैसा कि एप्पल का एनिमोजी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हुवावे नोवा 3आई की कीमत

    नोवा 3आई के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,990 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो फोन के साथ जियो की ओर से 1,200 रुपये का कैशबैक, 100 जीबी डाटा और प्री बुकिंग करने वालों को 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें