आज से ओपन सेल में बिकेगा हुवावे नोवा 3, इसमें हैं 4 कैमरे

पिछले महीने भारत में लांच हुआ हुवावे का नोवा 3 स्मार्टफोन आज यानि 23 अगस्त से ओपन सेल में बिकेगा, हालांक अमेजॉन प्राइम मेंबर्स हुवावे नोवा 3 को पहले भी खरीद सकेंगे, वहीं आज दोपहर 1 बजे के बाद से यह फोन अमेजॉन इंडिया पर ओपन सेल में बिकेगा यानि इसके लिए किसी फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना होगा। हुवावे नोवा 3 ब्लैक और आइरिश पर्पल कलर वेरियंट में मिलेगा।
हुवावे नोवा 3 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 8.1 और 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है औरआस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर हाई सिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
हुवावे नोवा 3 का कैमरा
हुवावे नोवा 3 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट पर भी डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 24 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ फेस अनलॉक और 3D क्यूमोजी मिलेगी जैसा कि एप्पल का एनिमोजी है। इसके अलावा फोन में 3750mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।
मोटो जी6 प्ले रिव्यू: बिल्ड क्वालिटी और डॉल्बी ऑडियो के साथ बाजार को साधने की कोशिश
हुवावे नोवा 3 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
हुवावे नोवा 3 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो दोनों फोन के साथ जियो की ओर से 1,200 रुपये का कैशबैक और प्री बुकिंग करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। हुवावे नोवा 3 की पहली सेल 23 अगस्त और 3आई की सेल 7 अगस्त से होगी। अमेरिकन एक्सप्रेस कार्डधारकों को 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।