Huawei Mate 40 pro, Huawei Mate 40, Mate 40 Pro+ फोन हुए लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Oct 2020 01:42 PM IST
सार

Huawei Mate 40 की शुरुआती कीमत करीब 78,000 रुपये है50W की वायरेल चार्जिंग से लैस है फोन5NM प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल

huawei mate 40 pro price in india Huawei Mate 40, Mate 40 Pro, Mate 40 Pro Plus launched With Kirin 9000 Processors Price, Specifications
huawei mate 40 pro: - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    हुवावे ने ग्लोबल मार्केट में अपने तीन नए स्मार्टफोन Huawei Mate 40, Huawei Mate 40 Pro और Huawei Mate 40 Pro+ शामिल हैं। Huawei Mate 40 सरीज में कर्व्ड डिस्प्ले दी गी है और कैमरा सेटअप एक सर्कुलर रिंग मे है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। हुवावे मैटे 40 सीरीज में Kirin 9000 और Kirin 9000E प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इन प्रोसेसर का इस्तेमाल 5 नैनोमीटर प्रोसेस पर किया गया है।

    Huawei Mate 40, Huawei Mate 40 Pro, Huawei Mate 40 Pro+ की कीमत

    Huawei Mate 40 की कीमत EUR 899 यानी करीब 78,000 रुपये है और यह फोन 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। इस फोन को ब्लैक, ग्रीन, मायस्टिक सिल्वर, व्हाइट और येल्लो कलर कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। Huawei Mate 40 Pro के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत EUR 1,199 यानी करीब 1.04 लाख रुपये है, वहीं Huawei Mate 40 Pro+ के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को EUR 1,399 यानी करीब 1.21 लाख रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं Porsche Design Mate 40 RS की कीमत EUR 2,295 यानी करीब 1.99 लाख रुपये है।

    Huawei Mate 40 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 11.0 दिया है। इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिफ्रेश रेट 240Hz और क्वालिटी OLED है। फोन में Kirin 9000E प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 9 जीबी की रैम मिलेगी। Mate 40 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G FDD LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन में 4200mAh की बैटरी दी गई है जो 40वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Huawei Mate 40 Pro की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ Kirin 9000 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का ही है लेकिन दूसरा 16 मेगापिक्सल की जगह 20 मेगापिक्सल का हो गया है। वहीं तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का लेंस है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G FDD LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन में 4400mAh की बैटरी दी गई है जो 66वॉट की फास्ट चार्जिंग और 50W की फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Huawei Mate 40 Pro+ की स्पेसिफिकेशन

    Huawei Mate 40 Pro+ की स्पेसिफिकेशन हुवावे मैटे 40 प्रो वाली है। Mate 40 Pro+ 12 जीबी रैम और क्वॉड कैमरा सेटअप है जिनमें से तीन कैमरे प्रो मॉडल के ही हैं। चौथा लेंस 8 मेगापिक्सल है जो कि 10एक्स सुपरजूम के साथ आता है। इसमें भी 13 मेगापिक्सल का सेल्फी लेंस है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G FDD LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन में 4200mAh की बैटरी दी गई है जो 40वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें