Huawei Mate 20 Pro की सेल आज, सिर्फ इन्हीं लोगों को मिलेगा फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 03 Dec 2018 12:04 PM IST
Huawei Mate 20 Pro sale in India from Amazon for prime members
Huawei Mate 20 Pro

    हुवावे ने हाल ही में भारत में अपना तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन हुवावे मैटे 20 प्रो लांच किया है और आज यानि 3 नवंबर को इस फोन की आज भी सेल केवल प्राइम मेंबर्स के लिए ही है। Huawei Mate 20 Pro को 27 नंवबर से ही अमेजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। हुवावे मैटे 20 प्रो की खासियतों की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। ऐसे में हुवावे के इस फोन का मुकाबला सैमसंग के गैलेक्सी ए7 2018 से होगा। इसके अलावा इस फोन में किरिन 980 प्रोसेसर दिया गया है।

    Huawei Mate 20 Pro की कीमत और लांचिंग

    हुवावे मैटे 20 प्रो के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 69,990 रुपये है। फोन के साथ स्नाइजर का PXC 550 वायरलेस हेडफोन में मिलेगा। इस तरह कॉम्बो हैक की कीमत 71,990 रुपये हो जाएगी। सभी ग्राहकों के लिए इस फोन की बिक्री 4 दिसंबर से होगी। इसके अलावा हुवावे मैटे 20 प्रो की बिक्री ऑफलाइन स्टोर से 10 दिसंबर से होगी। लांचिंग ऑफर की बात करें तो इस फोन के साथ वोडाफोन-आइडिया के पोस्टपेड प्लान 20 फीसदी रेंटल की दर से लिया जा सकेगा।

    Huawei Mate 20 Pro की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.39 इंच की क्वॉडएचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3120 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हुवावे मैटे 20 प्रो में किरिन 980 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली G76 MP10 GPU, 6GB व 8GB रैम और 128 जीबी व 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 40 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, दूसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं इस फोन का फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।

    सभी कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा। इस फोन में 4200mAh की बैटरी है जो 40 वॉट के चार्जर को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 70 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।