Huawei Mate 20 Pro भारत में हुआ लांच, इसमें हैं 3 रियर कैमरे, मिलेगी 256GB की स्टोरेज

हुवावे ने भारत में अपना तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन हुवावे मैटे 20 प्रो लांच कर दिया है। Huawei Mate 20 Pro की खासियतों की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। ऐसे में हुवावे के इस फोन का मुकाबला सैमसंग के गैलेक्सी ए7 2018 से होगा। इसके अलावा इस फोन में किरिन 980 प्रोसेसर दिया गया है।
Huawei Mate 20 Pro की कीमत और लांचिंग
हुवावे मैटे 20 प्रो के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरे वाले वेरियंट की कीमत 69,990 रुपये है। फोन के साथ स्नाइजर का PXC 550 वायरलेस हेडफोन फ्री में मिलेगा जिसकी कीमत 71,990 रुपये है। फोन की बिक्री अमेजॉन इंडिया से आज यानि 27 नवंबर से शुरू हो गई है, हालांकि अभी केवल अमेजॉन प्राइम मेंबर्स ही इस फोन को खरीद सकेंगे, वहीं सभी ग्राहकों के लिए इस फोन की बिक्री 4 दिसंबर से होगी। इसके अलावा हुवावे मैटे 20 प्रो की बिक्री ऑफलाइन स्टोर से 10 दिसंबर से होगी। लांचिंग ऑफर की बात करें तो इस फोन के सात वोडाफोन-आइडिया के पोस्टपेड प्लान 20 फीसदी रेंटल की दर से लिया जा सकेगा।

Huawei Mate 20 Pro की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.39 इंच की क्वॉडएचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3120 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हुवावे मैटे 20 प्रो में किरिन 980 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली G76 MP10 GPU, 6GB व 8GB रैम और 128 जीबी व 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
फोन के कैमरे की बात करें तो इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 40 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, दूसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं इस फोन का फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। सभी कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा। इस फोन में 4200mAh की बैटरी है जो 40 वॉट के चार्जर को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 70 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।