Huawei Freebuds 3i की बिक्री भारत में शुरू, तीन माइक से लैस है यह ईयरबड्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Aug 2020 09:38 AM IST
Huawei Freebuds 3i first sale at Amazon Prime Day sale price and specifications
HUAWEI FreeBuds 3i - फोटो : amarujala

    यदि आप भी Huawei Freebuds 3i की बिक्री का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए बड़ी खबर है। Huawei Freebuds 3i की बिक्री अमेजन प्राइम डे सेल में शुरू हो गई गई है, हालांकि इसकी ओपन सेल 12 अगस्त से होगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन और ट्रिपल माइक सेटअप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फ्रीबड्स 3आई में यूजर्स को क्रिस्टल क्लियर ऑडियो मिलेगा।

    HUAWEI FreeBuds 3i की कीमत 9,999 रुपये और इसके साथ हुवावे बैंड 4 भी मिल रहा है जिसकी कीमत 3,099 रुपये है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से 6-7 अगस्त को प्राइम मेंबर सेल में होगी, जबकि ओपन सेल 12 अगस्त से होगी। हुवावे का दावा है कि इस ईयरबड्स के साथ आपको शानदार ऑडियो एक्सपेरियंस मिलेगा, चाहे आप फिल्म देखें, म्यूजिक सुनें या फिर फोन पर बात करें।

    कॉलिंग के दौरान शानदार कनेक्टिविटी और क्लियर आवाज के लिए तीन माइक दिए गए हैं। दावा है कि इसमें दिया गया एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन शोर को 32 डेसीबल तक कम कर सकता है। इसमें 10एमएम का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर शानदार बास का दावा है। वाटर और डस्ट प्रूफ के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। Freebuds 3i का म्यूजिक प्लेबैक 3.5 घंटे का है।

    बड्स के साथ बॉक्स में तीन सिलिकन टिप्स मिलेगा। प्रत्येक ईयरबड्स का वजन 5.5 ग्राम है जबकि केस के साथ कुल वजन 51 ग्राम है। बड्स में कॉलिंग और म्यूजिक प्ले के लिए टच का भी सपोर्ट है। हुवावे के इस बड्स का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Buds से होगा जिसकी कीमत 4,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें