Huawei ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Enjoy 8e Youth, जानें फीचर्स

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने नया स्मार्टफोन Enjoy 8e Youth को चीन में लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने एंज्वॉय 8 सीरीज के 4 फोन की लॉन्चिंग के बाद पेश किया है। चीन में इस फोन की कीमत 799 चीनी युआन यानि करीब 8,500 रुपये है और यह फोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री 1 जून से शुरू होगी, हालांकि एंज्वॉय 8ई यूथ के भारत में लॉन्च होने की अभी कोई खबर नहीं है।
Huawei Enjoy 8e Youth की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन मे मीडियाटेक MT6739 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए पावरवीआर GE1800 GPU, 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 3020mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB, FM रेडियो और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा।