ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ Huawei Enjoy 10s हुआ लॉन्च, मिलेगा 6GB रैम का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 25 Oct 2019 04:11 PM IST
Huawei Enjoy 10s Smartphone Launched Know Price And Specifications
huawei - फोटो : blog.allo.ua

    स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुवावे (Huawei) ने चीन में Enjoy 10s स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। वहीं, यह फोन हॉनर 20 लाइट का अपग्रेडेड वर्जन है। लोगों को इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट और दमदार प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन की स्क्रीन में वॉटरड्रॉप नॉच दिया है। तो चलिए जानते हैं एन्जॉय 10एस की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    हुवावे ने इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वरियंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (16,050 रुपये) रखी है। वहीं, ग्राहक एन्जॉय 10एस फोन को मेरल्ड ग्रीन, रियलम ऑफ द स्काई और नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। इस फोन की सेल 11 नवंबर से शुरू हो जाएगी। फिलहाल, इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है।

    ग्राहकों को इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज वाला ऑकटा-कोर किरीन 710एफ एसओसी दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। वहीं, यूजर्स इस फोन के 16 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4G वोल्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...