Huawei AX3 राउटर भारत में लॉन्च, इसमें है Wi-Fi 6 Plus का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 May 2022 12:00 PM IST
सार

Huawei AX3 Wi-Fi 6 राउटर की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है, हालांकि यह कीमत आखिरी स्टॉक तक की है। राउटर को अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है। पहली सेल के बाद राउटर की कीमत 4,999 रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन
Huawei AX3 WiFi 6 Plus Router launched in Price in India
Huawei AX3 Router - फोटो : amarujala

    विस्तार

    हुवावे ने भारतीय बाजार में अपने नए वाई-फाई राउटर Huawei AX3 को लॉन्च कर दिया है। Huawei AX3 को लेकर कंपनी ने फास्ट स्पीड, हेवी लोड और लो लैटेंसी मोड का दावा किया गया है। Huawei ने यह भी कहा है कि यह राउटर बिजली की बजत करने में माहिर है। Huawei AX3 में Gigahome Wi-Fi चिपसेट दिया गया है। नया राउटर कंपनी की Huawei's 1+8+N स्मार्ट लाइफ स्ट्रेटजी का हिस्सा है।

    Huawei AX3 राउटर की कीमत

    Huawei AX3 Wi-Fi 6 राउटर की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है, हालांकि यह कीमत आखिरी स्टॉक तक की है। राउटर को अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है। पहली सेल के बाद राउटर की कीमत 4,999 रुपये हो जाएगी।

    विज्ञापन

    Huawei AX3 राउटर के फीचर्स

    Huawei AX3 में Wi-Fi 6 दिया गया है। इसके अलावा इसमें Gigahome डुअल कोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.2GHz है। यह राउटर 160MHz फ्रीक्वेंसी बैंडविड्थ को सपोर्ट करता है। Huawei AX3 की स्पीड को लेकर 3000Mbps (574Mbps, 2.4GHz बैंड पर और 5GHz बैंड पर 2402Mbps) का दाा है। राउटर को किसी भी दीवार या टेबल पर सेट किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Huawei AX3 राउटर के साथ मल्टी राउटर मेस नेटवर्किंग का सपोर्ट है। इसके साथ अन्य राउटर को भी कनेक्ट किया जा सकता है। इस राउटर में OFDMA मल्टी यूजर टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट है। इससे एक बार में 2.4GHz बैंडविड्थ पर चार और 5GHz पर 16 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें एक WAN और तीन LAN इथरनेट पोर्ट है। इस राउटर को Huawei AI Life एप से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें