इस दो डिस्प्ले वाले फोन की कीमत में हुई 22,991 रु. की कटौती, ऑफर सिर्फ आज के लिए

अगर आप भी दिवाली के इस खास मौके पर कम कीमत में फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं तो आपके लिए धनतेरस के इस मौके पर एचटीसी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन HTC U Ultra की कीमत में अबतक की सबसे बड़ी कटौती की है।
इस फोन को अब 22,991 रुपये की कटौती के साथ सिर्फ 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन मार्च में भारत में 59,990 रुपये में लॉन्च हुआ था। उसके बाद अप्रैल में इसकी कीमत में 7,000 रुपये कमी हुई थी। हालांकि यह कटौती सिर्फ आज यानी 17 अक्टूबर तक ही है।
HTC U Ultra की स्पेसिफिकेशन

इसमें डुअल डिस्प्ले, 1440x2560 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 5.7 इंच सुपर एलसीडी का प्राइमरी डिस्प्ले, सेकेंडरी डिस्प्ले 1040x160 पिक्सल रिजॉल्यूशन की है। फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में है।
इसमें 4 जीबी रैम, 2.15 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 12 अल्ट्रापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी बढ़ाया जा सकता है। फोन की बैटरी 3,000 एमएएच की है।
ये भी पढ़ेंः चोरी हुआ या खो गया स्मार्टफोन? गलत हाथों में जाने से पहले ऐसे डिलीट करें सारा डाटा
कनेक्टिविटी का बात करें तो फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। 4जी एलटीई, वीओएलटीई, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी, एनएफसी, एचटीसी कनेक्ट और यूएसबी 3.1 है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।