बड़े काम की है ये छोटी सी डिवाइस, आपके घर का बिजली बिल हो जाएगा आधा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 13 Oct 2022 08:26 PM IST
सार

यह डिवाइस बिजली मीटर के पावर फैक्टर को ठीक कर देता है, जिससे बिजली की बचत होती है और बिजली से आग लगने जैसे खतरे को भी रोका जा सकता है।

विज्ञापन
how to reduce electricity bill this device save your electricity Wellberg Power Saver price specs
Wellberg Power Saver - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    आजकल घर में टीवी, इंडक्शन, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे कई सारे इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स की भरमार हो गई है। ये इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स काम को आसान तो बना देते हैं लेकिन बिजली के बिल की कीमत को भी बढ़ा देते हैं। अब सर्दियों के सीजन में गीजर और हीटर भी यूज में लाए जाते हैं। ये भी अधिक मात्रा में बिजली की खपत करते हैं। ऐसे में बिजली को सेव करना बेहद जरूरी हो जाता है। यदि आप भी आसान तरीके से बिजली सेव करने के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बताएंगे जो आपके घर की बिजली सेव करेगा और आपके पैसे भी बचाएगा। चलिए जानते है।

    हम बात कर रहे हैं इलेक्ट्रिसिटी सेवर डिवाइस के बारे में। यह डिवाइस घर के इलेक्ट्रिसिटी मीटर (Electricity Meter) के बगल में आसानी से फिट किया जा सकता है। इसकी मदद से बिजली की काफी बचत की जा सकती है।

    विज्ञापन

    यह एक इलेक्ट्रिसिटी सेवर डिवाइस है, जिसे आप 500 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। अनेजन पर इसकी कीमत 499 रुपये है। इस डिवाइस को आसानी से इलेक्ट्रिसिटी मीटर के बगल में फिट किया जा सकता है और यह दिखने में भी स्टाइलिश है। यह बिजली के साथ-साथ वोल्टेज फ्लक्चुएशन से होने वाले इलेट्रॉनिक डिवाइसेज नुकसान से भी बचाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस डिवाइस को घर और ऑफिस में भी लगाया जा सकता है। Wellberg Power Saver इलेक्ट्रिकल पैनल की कैपेसिटी और पावर सर्ज को कूल करने में मदद करता है। यानी यह बिजली मीटर के पावर फैक्टर को ठीक कर देता है, जिससे बिजली की बचत होती है और बिजली से आग लगने जैसे खतरे को भी रोका जा सकता है।

    किसी भी घर का आदर्श पावर फैक्टर 0.99 कहा जाता है। पावर फैक्टर कम या ज्यादा होने पर यह डिवाइस उसे वैलेंस कर देता है। सीधे शब्दों में कहें तो आपके बिजली मीटर को यह डिवाइस वैलेंस करता है और इससे बिजली की काफी बचत होती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें