Apple का Airdrop कैसे करता है काम, पलक झपकते कैसे ट्रांसफर हो जाती हैं बड़ी फाइलें
एंड्रॉयड में फाइल को ट्रांसफर करने के लिए किसी थर्ड पार्टी एप की मदद लेनी पड़ती है लेकिन वह भी Airdrop जितनी फास्ट नहीं होती है। एंड्रॉयड में अब फाइल ट्रांसफर के लिए nearby share फीचर आने लगा है लेकिन यह भी एपल के एयरड्रॉप जितना तेज नहीं है।

विस्तार
एपल की दो डिवाइस के बीच फाइल (फोटो, वीडियो, ऑडियो, डॉक) आदि को शेयर करने में परेशानी नहीं होती है। चाहे कितनी भी बड़ी फाइल क्यों ना हो, पलक झपकते ही Airdrop के जरिए आईफोन से आईफोन, आईपैड या मैकबुक में ट्रांसफर हो जाती है, जबकि एंड्रॉयड में ऐसी कोई इनबिल्ट सुविधा नहीं मिलती है। एंड्रॉयड में फाइल को ट्रांसफर करने के लिए किसी थर्ड पार्टी एप की मदद लेनी पड़ती है लेकिन वह भी Airdrop जितनी फास्ट नहीं होती है। एंड्रॉयड में अब फाइल ट्रांसफर के लिए nearby share फीचर आने लगा है लेकिन यह भी एपल के एयरड्रॉप जितना तेज नहीं है। आइए आज समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर Airdrop काम कैसे करता है और बड़ी-से-बड़ी फाइल सेकेंडों में कैसे ट्रांसफर हो जाती है?
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि Airdrop क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें। आपको बता दें कि Airdrop का इस्तेमाल एपल की दो डिवाइस के बीच फाइल शेयर करने के लिए होता है। Airdrop को एपल ने ही तैयार किया है और एपल की सभी डिवाइस में यह इनबिल्ट रूप से मिलता है। Airdrop की मदद से आप फोटो, वीडियो, डॉक या किसी अन्य फाइल को किसी भी आईफोन, आईपैड, मैकबुक के साथ शेयर कर सकते हैं। शर्त यही है कि भेजने वाली और प्राप्त करने वाली यानी सेंडर और रिसीवर दोनों डिवाइस एपल की हों।
Airdrop का इस्तेमाल कैसे करें?

यदि आपके पास आईफोन, आईपैड या मैकबुक है और आप एपल किसी की अन्य डिवाइस में कोई फाइल शेयर करना चाहते हैं तो सबसे पहले उस फाइल को सेलेक्ट करें और शेयर के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपको सबसे पहला विकल्प AirDrop का मिलेगा। AirDrop पर क्लिक करने के बाद आपको सभी AirDrop की लिस्ट दिख जाएगी जिनमें से आप अपनी सुविधानुसार किसी एक को सेलेक्ट करके फाइल को शेयर कर सकते हैं। AirDrop के जरिए फाइल शेयर होने के लिए दूसरी डिवाइस का AirDrop ऑन होना चाहिए और सेटिंग Everyone पर होनी चाहिए।