Honor X40 GT लॉन्चिंग तारीख का हुआ खुलासा, 40W की चार्जिंग के साथ आएगा फोन
Honor X40 GT के साथ स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिलेगा जो कि एक 4जी प्रोसेसर है। Honor X40 GT के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनके साथ LED फ्लैश लाइट भी होगी।

विस्तार
ऑनर के नए फोन Honor X40 GT की लॉन्चिंग की तारीख सामने आ गई है। Honor X40 GT को 13 अक्तूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। Honor X40 GT का लॉन्चिंग पोस्टर और वीडियो भी सामने आया है। Honor X40 GT एक गेमिंग फोन होगा जिसके कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। Honor X40 GT को स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Honor X40 GT की लॉन्चिंग चीन में भारतीय समयानुसार शाम को 5 बजे होगी। Honor X40 GT का टीजर कंपनी ने Weibo पर जारी किया है। Honor X40 GT के साथ स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिलेगा जो कि एक 4जी प्रोसेसर है। Honor X40 GT के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनके साथ LED फ्लैश लाइट भी होगी।
Honor X40 GT के लिए Honor Mall वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन स्टोर पर प्री-बुकिंग चल रही है, हालांकि कीमत के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। सामने आई तस्वीर से पता चल रहा है कि फोन के साथ पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी और ब्लैक शेड्स मिलेंगे। पावर और वॉल्यूम बटन लेफ्ट में होंगे।
Honor X40 GT की कीमत Honor X40 के करीब होगी जिसे कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है। Honor X40 की शुरुआती कीमत 1,499 चीनी युआन यानी करीब 17,100 रुपये है। इस फोन में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।