Honor X10 5जी स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 28 Apr 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Honor X10 5g smartphone spot on Chinese site tenaa know expected price and specifications
Honor X10 - फोटो : MKINFO6 / twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऑनर (Honor) नया डिवाइस एक्स10 5जी (Honor X10 5G) लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही ऑनर एक्स10 5जी को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, यूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिड रेंज प्रोसेसर, पंचहोल डिस्प्ले और 6 जीबी रैम का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी साझा नहीं की है।

    Honor X10 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन

    लिस्टिंग के अनुसार, कंपनी इस अगामी स्मार्टफोन में 6.63 इंच का फुल आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले देगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल होगा। इसके अलावा इस फोन में HiSilicon Kirin 820 चिपसेट और 6 जीबी रैम मिलने की उम्मीद है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: सावधान: इन 28 पोपुलर एंटीवायरस में मिला Symlink सिक्योरिटी बग

    Honor X10 5G के अन्य फीचर्स

    यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा। हालांकि, अब तक अन्य सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी इस फोन में 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4,200 एमएएच की बैटरी दे सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Honor 20e स्मार्टफोन

    ऑनर ने इससे पहले 20ई स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके साथ ही ऑनर 20ई स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर किरीन 710एफ चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पर आधारित ईएमयूआई 9.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    ऑनर 20ई का कैमरा

    यूजर्स को इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    ऑनर 20ई की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 3,400 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें