ई-सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च हुई Honor Watch 4, एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 13 Jul 2023 01:12 PM IST
सार

Honor Watch 4 ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करता है और ई-सिम टेक्नोलॉजी से लैस है। वॉच के साथ यूजर्स को सीधे फोन कॉल करने और रिसीव करने की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
Honor Watch 4 Launched with AMOLED Display and eSIM Support know Price Features
Honor Watch 4 - फोटो : Honor

    विस्तार

    Honor Watch 4 स्मार्टवॉच की मार्केट में एंट्री हो गई है। स्मार्टवॉच के साथ ई-सिम का सपोर्ट दिया गया है। वॉच में 1.75 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग और 400 से अधिक वॉच फेस को सपोर्ट करता है। ऑनर वॉच 4 हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल सेंसर जैसे कई स्मार्ट हेल्थ मॉनिटर के साथ आता है। चलिए जानते हैं वॉच की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    ऑनर वॉच 4 स्मार्टवॉच को ओब्सीडियन ब्लैक, मॉर्निंग ग्लो गोल्ड और क्लाउड वॉटर ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वॉच को घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 949 चीनी युआन (लगभग 10,850 रुपये) है।

    विज्ञापन

    Honor Watch 4 स्मार्टवॉच में 1.75 इंच एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (450 x 390 पिक्सल) एचडी रिजॉल्यूशन मिलता है। वॉच के साथ स्क्वायर डायल दिया गया है। स्मार्टवॉच में एक फिजिकल साइड बटन है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करता है और ई-सिम टेक्नोलॉजी से लैस है। वॉच के साथ यूजर्स को सीधे फोन कॉल करने और रिसीव करने की सुविधा मिलती है। यानी यूजर्स बिना फोन की मदद से भी कॉल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें