Honor Tab X7 टैबलेट और Honor MagicBook X सीरीज लैपटॉप हुए लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 May 2021 12:04 PM IST
सार

MagicBook X 14 में 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जबकि MagicBook X 15 में 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Honor Tab X7 tab and Honor MagicBook X Series laptop launched in china price and specifications
Honor Tab X7, Honor MagicBook X 14 और MagicBook X 15 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ऑनर ने चीन में एक साथ अपने एक टैब और दो लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Honor Tab X7, Honor MagicBook X 14 और MagicBook X 15 शामिल हैं। Honor Tab X7 को बहुत ही कम बेजल के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा यह टैब एक ही कलर और फीचर्स वेरियंट में मिलेगा। Honor Tab X7 में 8 इंच की डिस्प्ले है और मीडियाटेक का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

    Honor Tab X7, Honor MagicBook X 14 और MagicBook X 15 की कीमत

    Honor Tab X7 की कीमत 899 चीनी युआन यानी करीब 10,300 रुपये है। यह कीमत वाई-फाई और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं LTE वेरियंट की कीमत 1,199 चीनी युआन यानी करीब 13,700 रुपये है। इसे डार्क कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    वहीं Honor MagicBook X 14 की शुरुआती कीमत 3,299 चीनी युआन यानी करीब 37,600 रुपये है। इसके अलावा Honor MagicBook X 15 की शुरुआती कीमत 3,399 चीनी युआन यानी करीब 38,700 रुपये है। तीनों डिवाइस की भारत में लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Honor Tab X7 की स्पेसिफिकेशन

    Honor Tab X7 में Magic UI 4.0 है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। इसमें 8 इंच की IPS डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1280x800 पिक्सल है। इसकी ब्राइटनेस 300 निट्स है। इसमें मीडियाटेक Helio P22T (MT8768T) ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा इस टैब में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, 4G (वैकल्पिक), GPS, A-GPS, ब्लूटूथ v5.1 और माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। इसमें 5100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Honor MagicBook X 14, MagicBook X 15 की स्पेसिफिकेसन

    Honor MagicBook X 14 और MagicBook X 15 दोनों लैपटॉप के फीचर्स करीब-करीब एक ही हैं। MagicBook X 14 में 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जबकि MagicBook X 15 में 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। दोनों लैपटॉप में 10वीं जेनरेशन का इंटेल कोर i5-10210U प्रोसेसर और 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Honor MagicBook X 14 में 56Whr की बैटरी और MagicBook X 15 में 42Whr की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें