Honor ने चुपके से लॉन्च किया यह सस्ता 5G स्मार्टफोन, फास्ट चार्जिंग भी है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Oct 2022 09:39 AM IST
सार

Honor Play 6C को मैजिक नाइट ब्लैक, ऑरेरा ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा। Honor Play 6C की भारतीय बाजार में उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Honor Play 6C launched With Snapdragon 480 SoC Price Specifications
Honor Play 6C - फोटो : Honor

    विस्तार

    ऑनर ने घरेलू बाजार में अपने नए फोन Honor Play 6C को चुपके से लॉन्च कर दिया है। Honor Play 6C के लिए किसी इवेंट का आयोजन नहीं किया गया था। Honor Play 6C के साथ स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर दिया गया है जिसे सबसे सस्ता 5जी प्रोसेसर भी कहा जाता है। Honor Play 6C के साथ सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Honor जल्द ही अपने फ्लैगशिप Honor X40 GT को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 888 4G प्रोसेसर मिलेगा।

    Honor Play 6C की कीमत

    Honor के इस 5G फोन की शुरुआती कीमत 1,099 चीनी युआन यानी करीब 12,700 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,299 युआन यानी करीब 15,000 रुपये है। Honor Play 6C को मैजिक नाइट ब्लैक, ऑरेरा ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा। Honor Play 6C की भारतीय बाजार में उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    Honor Play 6C की स्पेसिफिकेशन

    Honor Play 6C में 6.51 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। Honor Play 6C में स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर के साथ Magic UI 5.0 दिया गया है जो कि एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। Honor Play 6C में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ LED फ्लैश लाइट भी दी गई है।

    Honor Play 6C में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Honor Play 6C में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, 5G, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 22.5W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।