Honor Play 30M: कम कीमत में मिलता है स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले, जानें अन्य फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 04 Nov 2022 01:06 PM IST
सार

Honor Play 30M को Honor Play 30 के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया गया है, जिसे इसी साल मई में लॉन्च किया गया है। Honor Play 30M को Snapdragon 480G Plus प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Honor Play 30M launched with Snapdragon 480G Plus SoC Price Specifications
Honor Play 30M - फोटो : Honor

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Honor ने अपने बजट सेगमेंट फोन Honor Play 30M को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फिलहाल चाइनीज मार्केट में पेश किया गया है। नए फोन को Honor Play 30 के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया गया है, जिसे इसी साल मई में लॉन्च किया गया है। Honor Play 30M को Snapdragon 480G Plus प्रोसेसर दिया गया है। फोन के साथ 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन को 5,000mAh बैटरी से लैस किया गया है।

    Honor Play 30M को तीन कलर ऑप्शन सिल्वर, ब्लू और ब्लैक में पेश किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1299 चीनी युआन (करीब 14,700 रुपये) है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Twitter Down: ट्विटर हुआ डाउन तो यूजर्स ने कहा- छंटनी का असर होने लगा

    Honor Play 30M में 6.5 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो (1600 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन में Snapdragon 480G Plus प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Jio 4G Data: रिलायंस जियो के सबसे सस्ते डाटा प्लान, शुरुआती कीमत 15 रुपये

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें