Realme Pad X Vs Honor Pad X9: 20 हजार रुपये में कौन-सा टैबलेट है बेस्ट?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 Jul 2023 11:55 AM IST
सार

Honor Pad X9 टैब का मुकाबला रियलमी के टैबलेट Realme Pad X के साथ है। Realme Pad X में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है और यह 5जी सपोर्ट वाला भारत का पहला टैबलेट है। रियलमी के इस टैबलेट में 11 इंच की WUXGA+ रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है। आइए समझते हैं कि 20,000 रुपये की रेंज में कौन-सा टैबलेट बढ़िया है?

Honor Pad X9 vs Realme Pad X which one is the best laptop under Rs 20000
Realme Pad X Vs Honor Pad X9 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Honor ने लंबे समय बाद भारत में वापसी की है। कंपनी ने अपने नए टैबलेट Honor Pad X9 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट Honor Pad X8 का अपग्रेडेशन है, जिसे पिछली साल सितंबर में ग्लोबली पेश किया गया था। Honor Pad X9 के साथ 11.5 इंच की डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। नए टैब में ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 7,250mAh की बैटरी मिलती है। Honor Pad X9 टैब का मुकाबला रियलमी के टैबलेट Realme Pad X के साथ है। Realme Pad X में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है और यह 5जी सपोर्ट वाला भारत का पहला टैबलेट है। रियलमी के इस टैबलेट में 11 इंच की WUXGA+ रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है। आइए समझते हैं कि 20,000 रुपये की रेंज में कौन-सा टैबलेट बढ़िया है?

    Realme Pad X Vs Honor Pad X9: रैम, प्रोसेसर, स्टोरेज

    Realme Pad X
    Realme Pad X - फोटो : Realme

    Realme Pad X में एंड्रॉयड 12 के साथ Realme UI 3.0 दिया गया है। टैबलेट के साथ स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इस टैब में 5 जीबी तक वर्चुअल रैम भी है।Honor Pad X9 में एंड्रॉयड 13 आधारित MagicUI 7.1 दिया गया है। डिस्प्ले के साथ यूजर्स को मल्टी-विंडो, मल्टी-स्क्रीन सपोर्ट और थ्री-फिंगर स्वाइप जैसे फीचर्स मिलते हैं। प्रोसेसिंग की बात करें तो टैब के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है।

    Realme Pad X Vs Honor Pad X9: कैमरा

    Honor Pad X9
    Honor Pad X9 - फोटो : Honor

    कैमरे की बात करें तो Honor Pad X9 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है।Realme Pad X में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग के दौरान जरूरत के हिसाब से खुद ही जूम और फ्रेम को मैनेज करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें