Honor Magic V2: सबसे पतला फोल्डेबल फोन लॉन्च, इसमें है 7.92 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jul 2023 01:14 PM IST
सार

ऑनर ने अपने नए फोन Honor Magic V2 को लॉन्च कर दिया है। Honor Magic V2 एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Honor Magic V2 को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन है।

विज्ञापन
Honor Magic V2 launched as the slimmest foldable phone to date price and specifications
Honor Magic V2 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ऑनर ने अपने नए फोन Honor Magic V2 को लॉन्च कर दिया है। Honor Magic V2 एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Honor Magic V2 को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Honor Magic V2 महज 9.9mm पतला है और बिना फोल्ड किए 4.7mm का है। इसका कुल वजन 231 ग्राम है। Honor Magic V2 के साथ 7.92 इंच की फोल्डेबल OLED स्क्रीन मिलती है। इससे पहले Xiaomi Mix Fold 2 को लेकर दावा था कि यह सबसे पतला फोन है जो कि महज 11.2mm का है। इसका वजन 262 ग्राम है।

    अधिक ऑनर ने अपने नए फोन Honor Magic V2 को लॉन्च कर दिया है। Honor Magic V2 एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Honor Magic V2 को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Honor Magic V2 महज 9.9mm पतला है और बिना फोल्ड किए 4.7mm का है। इसका कुल वजन 231 ग्राम है। Honor Magic V2 के साथ 7.92 इंच की फोल्डेबल OLED स्क्रीन मिलती है।

    विज्ञापन

    Magic V2 में 7.92 इंच की LTPO OLED प्राइमरी डिस्प्ले मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 2156x2344 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसके साथ HDR 10+ का सपोर्ट है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स है। इसमें 6.43 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। दूसरी डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,500 निट्स है। Magic V2 में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। Honor Magic V2 का एक Ultrame एडिशन भी है जिसके साथ 16 जीबी तक रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें