Honor Band 4 भारत में हुआ लांच, 17 दिन चलेगी बैटरी

हुवावे के सब-ब्रांड ऑनर ने भारत में अपना Honor Band 4 लांच कर दिया है। वैसे ऑनर बैंड 4 के Honor 8C के साथ ही लांच होने की रिपोर्ट थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Honor Band 4 की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन इंडिया से 18 दिसंबर से होगी। इसकी कीमत 2,599 रुपये है। इसकी टक्कर शाओमी के एमआई बैंड 3 से होगी। Honor Band 4 की खासियतों की बात करें तो इसमें वाटर रेसिस्टेंट के साथ-साथ हर्ट रेट सेंसर भी दिया गया है।
Honor Band 4 की स्पेसिफिकेशन
ऑनर बैंड 4 में 0.95 इंच की एमोलेड टच-स्क्रीन डिस्प्ले है जिस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। इसमें एक गोलाकार होम बटन दिया गया है। यह 50 मीटर पानी में डूबने के बाद ठीक तरीके से काम करेगा। Honor Band 4 में 100mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा 6 दिन के बैकअप का है। वहीं हर्ट रेट सेंसर बंद होने के बाद यह 17 दिनों का बैकअप देगा।
इसमें हुवावे का TruSleep 2.0 भी दिया गया है जिसकी मदद से आप अपनी सोने की आदत पर नजर रख सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें हुवावे हेल्थ ऐप और पेमेंट के लिए एनएफसी का सपोर्ट दिया गया है। इसका वजन 23 ग्राम है। यह बैंज ऑनलाइन नंबर की पहचान कर सकता है और साथ ही फोन पर आने वाले कॉल का जवाब दे सकता है। इसमें मैसेज आदि के नोटिफिकेशन भी मिलेंगे।