Honor 9X का सस्ता वेरिएंट जल्द लेगा मार्केट में एंट्री, मिल सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा!

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 10 Feb 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Honor 9X Cheapest Variant Soon Launch Know Expected Price And Specs
Honor 9X lite - फोटो : playfuldroid / twitter

    ऑनर (Honor) जल्द 9X सीरीज के सस्ते स्मार्टफोन 9X लाइट को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इस फोन से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें इसके डिजाइन को देखा जा सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले ऑनर 9X और 9X प्रो स्मार्टफोन को बाजार में उतारा था। हालांकि, ऑनर ने अब तक इस फोन की लॉन्चिंग, कीमत और स्पेसिफिकेशन की ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। तो चलिए जानते हैं ऑनर 9X लाइट की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में...

    सूत्रों की मानें तो कंपनी अगामी ऑनर 9X लाइट की कीमत बजट रेंज में रखेगी। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी के इस फोन को जल्द पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में 6.59 इंच का आईपीएस एलईडी डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 7 एनएम किरिन 810 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम का सपोर्ट दे सकती है। वहीं, यह डिवाइस एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 4 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद होगा। वहीं, अब तक फोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऑनर ने इस फोन को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हाईसिलिकॉन किरीन 710 एफ चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स इस फोन के 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो इंटेलिजेंस फॉल डिटेक्शन, डाउनवर्ड प्रेशर प्रोटेक्शन और स्प्लैश प्रूफ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें