डुअल रियर कैमरे वाले हॉनर 9एन की पहली सेल आज, ब्लूटूथ से एक साथ बजा सकेंगे 7 स्पीकर्स

हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर का हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टफोन हॉनर 9N आज यानि 31 जुलाई को पहली सेल है। हॉनर 9एन को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा। इससे पहले हॉनर ने इस फोन को चीन में हॉनर 9आई (2018) के नाम से लॉन्च किया था। इस फोन में मेटल फ्रेम है और मिरर फिनिश बैक है। इसके अलावा हॉनर 9एन में शानदार सेल्फी के लिए ब्यूटी मोड भी दिया गया है। फोन के खास फीचर्स की बात करें तो ब्लूटूथ के जरिए आप एक बार में 7 डिवाइस को एड कर सकते हैं। इसके अलावा फिंगरप्रिंट के जरिए फोटो क्लिक कर सकेंगे।
हॉनर 9N की स्पेसिफिकेशन
हॉनर 9N में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाईसिलिकन किरिन 659 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T830-MP2 GPU, 3GB/32GB और 4GB/128GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज कोे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोटो क्लिक करते समय आप बैकग्राउंड बदल सकेंगे। फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो-USB, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक दिया गया है।
Honor 9N के 3Gb/32GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये, 4/64 जीबी वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 4/128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये है। फोन को फ्लिपकार्ट के अलावा हॉनर के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। फोन के साथ जियो की ओर से 2200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।