Honor 9a And Honor 9s: भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Honor 9A और 9S स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्चदोनों स्मार्टफोन की दस हजार से कम है कीमतHonor 9A और 9S स्मार्टफोन में मिलेंगे शानदार फीचर्स

विस्तार
टेक कंपनी ऑनर (Honor) ने भारत में अपने दो शानदार स्मार्टफोन ऑनर 9A और 9S को लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन में गूगल प्ले-स्टोर की जगह हुवावे एप गैलेरी दी गई है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन को एचडी डिस्प्ले और मीडियाटेक प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले ऑनर 8एस स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया था।
कंपनी ने लेटेस्ट ऑनर 9ए स्मार्टफोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और ऑनर 9एस के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये रखी है। ऑनर 9ए स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक और फैंटम ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। जबकि ऑनर 9एस स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं, दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 6 अगस्त 2020 से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
ऑनर 9ए स्मार्टफोन में 6.3 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक एमटी6762आर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित मैजिक यूआई 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।