Honor भारत में वापसी को तैयार, Honor 90 जल्द होगा लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jul 2023 09:47 AM IST
सार

Honor 90 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन कुछ यूट्यूबर ने Honor 90 की अनबॉक्सिंग का वीडियो शेयर किया है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि Honor 90 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Honor 90 Launched in India Soon Tipped to Feature Up to 12GB of RAM
Honor 90 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एक लंबे ब्रेक के बाद Honor भारत में वापसी को तैयार है। खबर है कि Honor 90 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसी के साथ करीब तीन साल बाद Honor की भारतीय बाजार में वापसी होगी। Honor 90 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन को ग्लोबल स्पेसिफिकेशन के साथ ही भारत में पेश किया जाएगा। Honor 90 की लॉन्चिंग कुछ दिन पहले ही ग्लोबल मार्केट में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ हुई है।

    Honor 90 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन कुछ यूट्यूबर ने Honor 90 की अनबॉक्सिंग का वीडियो शेयर किया है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि Honor 90 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन

    Honor 90 के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 200 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें