4 कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन, कीमत 10,999 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 17 Jan 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Honor 9 Lite launched in India at Rs 10999, Know specifications
Honor 9 Lite

    हुवावे का 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन Honor 9 Lite भारत में लॉन्च हो गया है। फोन की फ्लैस सेल फ्लिपकार्ट से 21 जनवरी को रात 12 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर होगी। इस फोन में 2 कैमरे फ्रंट में और दो कैमरे रियर में हैं। बता दें कि इससे कंपनी ने भारत में 4 कैमरे के साथ हॉनर 9आई लॉन्च किया है। तो आइए जानते हैं इस फोन की खासियत और लॉन्चिंग ऑफर्स के बारे में।

    Honor 9 Lite की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Honor 9 Lite
    Honor 9 Lite

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो, 5.65 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं इस फोन में कंपनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। यह फोन 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा। फोन के स्टोरेज को 256 जीबी तका बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 2 रियर और 2 फ्रंट कैमरे हैं। रियर पैनल पर 13+2 मेगापिक्सल और फ्रंट में भी 13+2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। कैमरे में 3डी ब्यूटी, बोकेह इफेक्ट (बैकग्राउंड), पैनोरमा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 3000 एममएएच की बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है। भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें