अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा है 4G स्मार्टफोन, मिलती है 4GB की रैम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 03 Jul 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Honor 8C Price in India Cut on Amazon for a Limited Period, Now Starts at Rs 8,999
Honor 8C

    यदि आपको भी ऑनर के स्मार्टफोन पसंद है, तो यह खबर आपके लिए है। ऑनर के स्मार्टफोन Honor 8C की कीमत में सीमित समय के लिए कटौती की गई है। अमेजन पर ऑनर 8सी 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि पिछले साल भारत में लॉन्चिंग के दौरान ऑनर 8सी की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये थी। वहीं, अमेजन पर ऑनर 8सी के सिर्फ 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमतों में कटौती हुई है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत अभी भी 12,999 रुपये ही है।

    Honor 8C की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम और 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और ग्राफिक्स के लिए 506 जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसर यूनिट) दिया गया है। फोन के कैमरे की बात करें, तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन

    Honor 8C का कैमरा

    वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी और साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिलेगा। ऑनर 8सी में 32GB और 64GB की स्टोरेज मिलेगी, जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें