हुवावे ने भारत में 6GB रैम के साथ लॉन्च किया Honor 8 Pro

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Jun 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
Honor 8 Pro launched in India With 6GB RAM and 4000mAh Battery
Honor 8 Pro

    मोबाइल बाजार में अब रैम की लड़ाई शुरू हो गई है। एक के बाद एक मोबाइल कंपनियां लगातार ज्यादा रैम वाले स्मार्टफोन पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में हुवावे ने भारत में 6 जीबी रैम के साथ अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 8 प्रो लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इसी फोन को चीन में हॉनर वी9 के नाम से लॉन्च किया गया था।

    Honor 8 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Honor 8 Pro
    Honor 8 Pro

    हॉनर 8 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं। साथ ही कैमरे एलईडी लाइट, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और ऑटोफोकस फीचर से लैस हैं। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

    विज्ञापन

    फोन का डिस्प्ले 5.7 इंच का क्वॉडएचडी (1440x2560 पिक्सल) है। इसके अलावा फोन में किरिन 960 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, हाइब्रिड डुअल सिम, 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। खास बात यह है कि फोन के बॉक्स को वीआर के लिए गूगल कार्डबोर्ड में बदला जा सकता है। कंपनी ने फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें