दो रियर कैमरे वाले हुवावे ऑनर 8 हुआ 10,000 रुपये सस्ता

ज्यादा दाम में स्मार्टफोन लॉन्च करना और फिर कुछ दिनों के बाद कीमत में भारी कटौती करना आजकल ट्रेंड बन गया है। अधिकतर मोबाइल कंपनियों ने हाल के कुछ दिनों में यही किया है। अब हुवावे के ऑनर 8 स्मार्टफोन की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की गई है। बता दें कि यह फोन पिछले साल 29,999 रुपये में भारत में लॉन्च हुआ था।
हुवावे ऑनर 8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्रंट पर दिया गया डुअल कैमरा सेटअप है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 32 स्टोरेज है। इस फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर किरिन 950 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली टी880 एमपी4 जीपीयू, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अमेजॉन इंडिया पर हुवावे ऑनर 8 के पर्ल व्हाइट वेरियंचट को जहां 21 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है, वहीं इसका सफायर ब्लू वेरियंट 20,797 रुपये में उपलब्ध है। अमेजॉन पर इसका सनराइज गोल्ड वेरियंट 19,535 रुपये में मिल रहा है। हालांकि इस कटौती की जानकारी कंपनी ने अभी तक नहीं दी है।