डुअल रियर कैमरे वाले हॉनर 7सी की बिक्री आज, एक साथ कनेक्ट कर सकेंगे दो ब्लूटूथ डिवाइस

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 25 Jun 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Honor 7C Goes to flash sale in India via amazon, know price and feature
Honor 7C

    हॉनर का हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ Honor 7C  आज एक बार फिर से अमेजॉन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को अमेजॉन इंडिया  से आज दोहपर 12 बजे खरीदा जा सकता है। इस फोन के खासियत की बात करें इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस फोन में डुअल ब्लूटूथ दिया गया है जिसकी मदद से आप एक ही समय पर दो ब्लूटूथ डिवाइस को फोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

    हॉनर 7सी की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Honor 7C
    Honor 7C

    Honor 7C में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया गया है। यह फोन 3GB+32GB और 4GB+64GB वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, 4जी वीओएलटीई, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। हॉनर 7सी के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन के साथ लॉन्चिंग ऑफर के तहत जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 50 जीबी अतिरिक्त डाटा मिल रहा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें