सस्ता हुआ हॉनर का डुअल रियर कैमरा वाला यह धांसू स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 04 Aug 2018 04:32 PM IST
Honor 7C get price cut in India from Amazon, know features
Honor 7C

    हॉनर ने कुछ दिन पहले ही भारत में अपने डुअल रियर कैमरा वाले स्मार्टफोन हॉनर 7सी को लॉन्च किया था और इसी फोन के साथ कंपनी ने हॉनर 7ए को भी पेश किया था। हॉनर 7सी की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये थी, जो 500 रुपये की कटौती के बाद अब 9,499 रुपये हो गई है।

    वहीं इसके 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,499 रुपये हो गई है जो पहले 11,999 रुपये थी। इस फोन के खासियत की बात करें इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में डुअल ब्लूटूथ दिया गया है जिसकी मदद से आप एक ही समय पर दो ब्लूटूथ डिवाइस को फोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

    Honor 7C में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया गया है। यह फोन 3GB+32GB और 4GB+64GB वेरियंट में उपलब्ध है।

    इस फोन में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, डुअल 4जी वीओएलटीई, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के साथ लॉन्चिंग ऑफर के तहत जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 50 जीबी अतिरिक्त डाटा मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें