Honor 7A की सेल आज, 8,999 रुपये में मिलेगा डुअल रियर कैमरा सेटअप

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 12 Jun 2018 10:40 AM IST
Honor 7A Goes to sale in India from Flipkart, know price and features
Honor 7A

    पिछले 6 महीनों से भारत में डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन का ट्रेंड चल रहा है। इससे पहले डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन की कीमतें ज्यादा होती थी लेकिन अब 10 हजार रुपये से कम में भी आपको डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन मिल जाएंगे। अभी हाल ही में हॉनर ने भारत में दो नए स्मार्टफोन Honor 7A और Honor 7C को लॉन्च किए थे। इनमें से हॉनर 7ए की आज फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से सेल होगी। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा और फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी।

    Honor 7A
    Honor 7A

    हॉनर 7ए में 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 3GB+32GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है।Honor 7A की कीमत 8,999 रुपये है और इसके साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक व 50 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।

    और पढ़ें...