Honor 20e स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिला 3,400mAh बैटरी का सपोर्ट

टेक कंपनी ऑनर (Honor) ने अपने एक और लेटेस्ट स्मार्टफोन 20ई (Honor 20e) को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च हुए ऑनर 20 लाइट का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम, एचडी डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में 9एक्स लाइट स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। तो आइए जानते हैं ऑनर 20ई की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
ऑनर 20ई के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 180 यूरो (करीब 14,800 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और फैंटम ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक साफ नहीं किया है कि इस स्मार्टफोन भारत में उतारा जाएगा या नहीं।
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके साथ ही ऑनर 20ई स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर किरीन 710एफ चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पर आधारित ईएमयूआई 9.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
यूजर्स को इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 3,400 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।