3 महीने से कम समय में 30 लाख बिका यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 14 Jul 2018 11:31 AM IST
Honor 10 Global Sales Top 3 Million In Less Than 3 Months
honor 10

    हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने दावा किया है कि उसका नया फ्लैगशिप हॉनर 10 पिछले 2 महीनों में 3 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर चुका है। कंपनी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है, हालांकि यह भारत का नहीं पूरी दुनिया में फोन की बिक्री का आंकड़ा है। बता दें कि हॉनर ने इसी साल मई में हॉनर 10 को भारत में लॉन्च किया था। भारत में हॉनर 10 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये है।

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाई-सिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    कैमरे की बात करें तो हॉनर 10 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 24 मेगापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।

    फोन में 3400 एमएच की बैटरी के साथ कनेक्टिविटी के लिए 4G वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। वनप्लस 6 में जहां आपको डैश वायरलेस चार्जिंग मिल रही है, वहीं हॉनर 10 में यह फीचर नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें