31 अक्टूबर को भारत में लॉन्च हो सकते हैं नोकिया 7 और Nokia 2

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Oct 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
HMD Global India Launch Event on October 31, Nokia7 and Nokia 2 expected To launch
Nokia 7

    HMD ग्लोबल भारत में नोकिया के 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। 31 अक्टूबर को गुरुग्राम में होने वाली इवेंट में नोकिया 7 और बजट फोन नोकिया 2 लॉन्च हो सकते हैं। बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में चीन में नोकिया 7 को पेश किया है जिसमें नोकिया 8 वाले बोथीज फीचर है और कीमत नोकिया 8 से आधी है। Nokia 7 का 4 जीबी और 6 जीबी रैम वाले वेरियंट चीन में लॉन्च हुआ है जिसकी शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन यानी करीब 25,000 रुपये होगी।

    नोकिया 7 के फीचर्स और कीमत

    Nokia 7
    Nokia 7

    सबसे पहले नोकिया 7 की बात करें तो इस फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम/64 स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज, डुअल सिम सपोर्ट, एड्रॉयड नूगट 7.1.1 और 3000mAh की बैटरी है। इसमें में भी नोकिया 8 की तरह बोथीज कैमरा है यानी फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो शूट किया जा सकता है या वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    नोकिया 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 2
    Nokia 2

    इस फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ रही हैं। कई लीक्स में कहा गया है कि नोकिया 2 की कीमत सिर्फ $99 यानी करीब 6,436 रुपये होगी। नोकिया के इस फोन की टक्कर शाओमी के रेडमी 4, रेडमी 4ए और मोटो सी प्लस से होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लिस्टिंग के मुताबिक नोकिया 2 में 4000mAh की बैटरी होगी जो कि फोन की सबसे बड़ी खासियत भी होगी। साथ भी फोन डुअल सिम सपोर्ट होगा और यह ब्लैक एंड व्हाइट कलर वेरियंट में बाजार में आएगा। कुछ अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, और 8 जीबी व 16 जीबी स्टोरेज में आएगा। इस फोन नोकिया लुमिया 620 जैसा ही होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें