Hikvision ने लॉन्च किया नया बुलेट कैमरा, TandemVu टेक्नोलॉजी से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Aug 2022 05:23 PM IST
सार

Hikvision के इन कैमरे को साथ कंपनी ने बेस्ट व्यू-प्वाइंट का दावा किया है। इन कैमरे के साथ दो लेंस दिए गए हैं जो कि एडजस्टेबल हैं यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें एडजस्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Hikvision launches new DeepinView bullet cameras with TandemVu technology
Hikvision Camera - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सिक्योरिटी कैमरे की प्रमुख कंपनी Hikvision ने भारत में अपना नया बुलेट सीसीटीवी कैमरा पेश किया है। Hikvision के नए कैमरे बुलेट कैमरे की कैटेगरी वाले हैं। Hikvision का दावा है कि नए कैमरे के साथ TandemVu टेक्नोलॉजी दी गई है जिसकी मदद से कैमरा एक ही समय में क्लोजअप और लॉन्ग शॉट दोनों कैप्चर कर सकता है।

    Hikvision के इन कैमरे को साथ कंपनी ने बेस्ट व्यू-प्वाइंट का दावा किया है। इन कैमरे के साथ दो लेंस दिए गए हैं जो कि एडजस्टेबल हैं यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें एडजस्ट कर सकते हैं। इनमें एक लेंस फिक्स रहेगा जो कि लॉन्ग शॉट लेगा और दूसरे लेंस को क्लोजअप के लिए सेट किया जा सकेगा। कायदे से देखा जाए तो एक कैमरे के साथ आपको दो कैमरे मिल रहे हैं।

    विज्ञापन

    Hikvision के इन कैमरे के नीचे वाले लेंस की फोकस लेंथ 10-50एमएम है। नई लॉन्चिंग में Hikvision 8A86 और Hikvision 8A46 शामिल हैं। कंपनी ने इन कैमरे को खासतौर पर बड़ी बिल्डिंग्स और अपार्टमेंट को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। कीमत और उपलब्धता के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। इन कैमरे की सबसे खास बात यह है कि ये पैन टिल्ट जूम (PTZ) फीचर्स के साथ आते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन कैमरे के साथ Hikvision के ColorVu और DarkFighter इमेज टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इनमें से ऊपर वाला लेंस 4 मेगापिक्सल का है जिसके साथ ColorVu का सपोर्ट है। यह लेंस फुल कलर में डे और नाइट में वीडियो रिकॉर्ड करता है। नीचे वाला लेंस DarkFighter के साथ आता है जिसके साथ अब 4K रिजॉल्यूशन का भी सपोर्ट दे दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें