Havells ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फैन, बोलकर कर सकेंगे ऑन/ऑफ
विज्ञापन

Havells इंडिया ने स्मार्ट होम प्रोडक्ट की सीरीज में अपना एक नया स्मार्ट सीलिंग फैन पेश किया है। हैवेल्स के इस स्मार्ट फैन का नाम Carnesia-I है जो कि कई तरह के स्मार्ट मोड से लैस है। हैवेल्स के इस स्मार्ट फैन की कीमत 4,500 रुपये रखी गई है।
इस स्मार्ट फैन में अमेजन एलेक्सा और गूगल होम का सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में आप बोलकर भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इस फैन में कई तरह के मोड्स दिए गए हैं जिनमें टेंपरेचर और नमी जैसे मोड्स शामिल हैं। मौसम के हिसाब से फैन की स्पीड अपने आप बदल जाती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः इन 5 डिवाइस से साधारण घर को बनाएं Smart Home, पंखा से लेकर बल्ब तक फोन से होंगे कंट्रोल
फैन में स्लीप और ब्रीज नाइट मोड भी है। इसमें स्पीड के लिए पांच लेवल दिए गए हैं। इसके अलावा इस फैन में आप टाइमर भी लगा सकते हैं। इसके बाद तय समय पर पंखा बंद हो जाएगा और तय समय पर ही ऑन भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन