Lloyd का LED Google TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Oct 2022 05:20 PM IST
सार

Lloyd QLED Google TV के साथ फार फील्ड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। इसके अलावा इस टीवी में इनबिल्ट गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है यानी आप रिमोट में बोलकर भी टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Havells launched Lloyd QLED Google TV in India price and specifications
Lloyd QLED Google TV - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    हैवेल्स ने Lloyd QLED Google TV की नई रेंज भारत में पेश की है। Lloyd QLED Google TV के साथ फार फील्ड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। इसके अलावा इस टीवी में इनबिल्ट गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है यानी आप रिमोट में बोलकर भी टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।

    Lloyd QLED Google TV के साथ सिनेमैटिक व्यू भी है और 88% NTSC का सपोर्ट है जो कि 1.7 बिलियन कलर्स देता है। इसमें गूगल आधारित यूजर एक्सपेरियंस मिलेगा। अन्य एंड्रॉयड टीवी की तरह Lloyd QLED Google TV के साथ भी किड्स मोड मिलता है।

    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए Lloyd QLED Google TV में डुअल बैंड वाई-फाई, के साथ एचडीएमआई पोर्ट मिलते हैं। इस टीवी में Netflix, Prime video, Google Assistance, YouTube जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे और रिमोट में इन एप्स के लिए हॉटकीज मिलेंगी। टीवी की कीमतों के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Lloyd QLED Google TV सीरीज के तहत चार मॉडल पेश हुए हैं जिनमें 43UX900D, 55QX900D, 65QX900D और 75QX900D शामिल हैं यानी आप 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के टीवी को खरीद सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें