हैरान करने वाला मामला: हैकर्स ने रोबोट वैक्यूम क्लीनर को किया हैक, जानवरों के पीछे भगाया, गालियां दीं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Oct 2024 12:47 PM IST
सार

अमेरिका के कई शहरों में इस साल रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर को हैक कर उन्हें पालतू जानवरों के पीछा भगाया गया और उनके मालिकों को गालियां दी गई।

विज्ञापन
Hackers take control of robot vacuums cleaner in US yell racial slurs in multiple cities
robot vacuums cleaner hacked - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आजकल रोबोट वैक्यूम क्लीनर का ट्रेंड है। स्मार्ट होम में लोग रोबोट वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर रहे हैं। रोबोट वैक्यूम क्लीनर के बड़े स्तर पर इस्तेमाल की वजह यह है कि इन्हें मोबाइल और इंटरनेट के जरिए कंट्रोल करना होता है, लेकिन इसके अब साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं।

    अमेरिका के कई शहरों में इस साल रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर को हैक कर उन्हें पालतू जानवरों के पीछा भगाया गया और उनके मालिकों को गालियां दी गई। वे सभी वैक्यूम क्लीनर चीन-मेड इकोवैक्स डीबॉट एक्स2 ओम्नी थे। रिसचर्स ने इसमें खामियां ढूंढी हैं और बताया कि एक बग के कारण हैकर्स पिन एंटी को स्किप कर पाने में सफल रहे।

    विज्ञापन

    मिनेसोटा के निवासी डेनियल स्वेंसन इस घटना में हुए शिकार लोगों में से एक थे। जब वह टीवी देख रहे थे, तब उन्होंने अपने रोबोट वैक्यूम को खराब होते हुए देखा। "यह किसी टूटे हुए रेडियो सिग्नल जैसा लग रहा था। डिवाइस को रीसेट करने के बाद हैकर ने फिर से रोबोट वैक्यूम क्लीनर को अपने कब्जे में लिया जिसके बाद रोबोट वैक्यूम क्लीनर गालियां देने लगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें