Google Translate App: गूगल के ट्रांसलेट एप में भी मिलेगा एआई का सपोर्ट, अनुवाद को कर सकेंगे एडिट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Feb 2025 11:46 AM IST
सार

Google Translate के एंड्रॉइड एप में जल्द ही AI फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन फीचर्स को Google Translate के वर्जन 9.3.78.731229477.7 में एक्टिव किया गया था, लेकिन अभी तक कंपनी ने इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया है। इसलिए फिलहाल आम यूजर्स इसे इस्तेमाल नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Google translate app Could Reportedly Get AI Capabilities Allow Users to Customise Translations details in hin
Google translate app - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल जल्द ही अपने Google Translate एप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स जोड़ने की योजना बना रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह नया फीचर यूजर्स को अनुवाद से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने और अतिरिक्त सवाल पूछने की सुविधा देगा। इसके अलावा, यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर अनुवाद को कस्टमाइज भी कर सकेंगे।

    एंड्रॉयड ऑथरिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार Google Translate के एंड्रॉइड एप में जल्द ही AI फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन फीचर्स को Google Translate के वर्जन 9.3.78.731229477.7 में एक्टिव किया गया था, लेकिन अभी तक कंपनी ने इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया है। इसलिए फिलहाल आम यूजर्स इसे इस्तेमाल नहीं कर सकते।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के अनुसार, नए अपडेट के बाद Google Translate एप में "Ask a Follow-up" नाम का बटन दिखेगा। यह बटन अनुवाद के बाद स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिस पर टैप करके यूजर्स AI-पावर्ड फीचर्स का उपयोग कर सकेंगे। इससे वे अपने अनुवाद को और अधिक बेहतर कर पाएंगे और उसे अपनी जरूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें