Good News: मेड इन इंडिया Pixel 8 का प्रोडक्शन हुआ पूरा, जल्द ही बाजार में होगा उपलब्ध

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Aug 2024 01:59 PM IST
सार

गूगल ने करीब 10 महीने पहले कहा था कि भारत में Pixel 8 सीरीज का प्रोडक्शन शुरू हो गया है, हालांकि अभी केवल Pixel 8 मॉडल ही मेड इन इंडिया उपलब्ध होगा। Pixel 8 pro और Pixel 8a नहीं

विज्ञापन
Google starts rolling out made in India Pixel 8 smartphones
Google Pixel 8a - फोटो : google

    विस्तार

    गूगल के फोन की नई सीरीज Pixel 9 series आज लॉन्च होने वाली है जिसके तहत चार नए पिक्सल फोन लॉन्च होंगे, लेकिन उससे ठीक पहले एक बड़ी खबर आई है। गूगल ने कहा है कि मेड इन इंडिया Pixel 8 का प्रोडक्शन पूरा हो गया है और जल्द ही इसे बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।

    गूगल ने करीब 10 महीने पहले कहा था कि भारत में Pixel 8 सीरीज का प्रोडक्शन शुरू हो गया है, हालांकि अभी केवल Pixel 8 मॉडल ही मेड इन इंडिया उपलब्ध होगा। Pixel 8 pro और Pixel 8a नहीं।

    विज्ञापन

    गूगल ने इसके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। गूगल ने कहा है कि मेड इन इंडिया Pixel 8 का पहला बैच बाजार में जाने के लिए तैयार है, हालांकि गूगल ने अपने लोकल मैन्यूफैक्चरिंग पार्टनर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।शुरुआत में खबर आई थी कि Pixel 8 को Dixon टेक्नोलॉजी असेंबल करेगी। गूगल का लक्ष्य इस साल 10 मिलियन यानी एक करोड़ पिक्स्ल फोन को ग्लोबली शिप करना है। गूगल ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि वह भारत में Pixel सीरीज का प्रोडक्शन शुरू कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें